योग मंदिर परिसर में बच्चों से बुजुर्गों तक ने लिया आध्यात्मिक फिल्म का आनंद
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक-13 स्थित योग मंदिर परिसर में नीम करौरी बाबा के जीवन एवं आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का विशेष प्रदर्शन किया गया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में वार्डवासी फिल्म देखने पहुंचे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। नगरीय प्रशासन मंत्री एवं विधायक कैलाश विजयवर्गीय के मार्गदर्शन तथा आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संयोजन पार्षद पराग जयसिंह कौशल ने किया। फिल्म के समापन पर श्री हनुमान जी की आरती की गई।
इस अवसर पर पार्षद पराग कौशल, गोविंद सिंह पंवार, भूपेंद्र केशरी,अन्ना सिंगारे, पारुल सोमानी, सुमित शुक्ला, संजय रघुवंशी, सुनीता गुरुंग, प्रमोद चौरसिया विनोद साहू, महेश प्रजापत, संतोष यादव,योगेश कुशवाह, मोहन झाला, दौलतराम कनेरिया, मुन्नी तिवारी, रेखा जोशी, जितेंद्र देवलियासहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।


