Mar 22 2026 / 10:55 AM

हरतालिका तीज नारी सशक्तिकरण का प्रतीक – मुख्यमंत्री श्री चौहान

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अखंड सौभाग्य की कामना के परम पावन पर्व हरतालिका तीज की सभी माता और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तीज का पर्व नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। नारी बिना सृष्टि ही अधूरी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी से नारी के सम्मान और उनकी रक्षा का संकल्प लेने का आहवान करते हुए कहा कि हम प्रण करें कि बहन-बेटियों की शिक्षा और उन्हें सशक्त बनाने में पूरा योगदान देंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने यह भाव व्यक्त किए।

Chhattisgarh