Mar 26 2026 / 12:40 PM

निगम की टीम ने हटाया एबी रोड व अन्य स्थानो से अस्थाई अतिक्रमण

देवास। शहर के प्रमुख स्थानो पर अस्थाई अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय करने वाले फुटकर व्यवसाईयों द्वारा आवागमन को बाधित करने पर आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशानुसार निगम की टीम द्वारा एबी रोड, उज्जैन रोड बीमा चौराहा, मक्सी रोड बायपास तक के अस्थाई अतिक्रमणों को हटाये जाने की कार्यवाही की गई। फुटपाथ व ठेले लगाकर प्रमुख मार्गो पर अस्थाई दुकाने लगाकर अपना व्यवसाय करने वाले व्यापारीयों के अस्थाई अतिक्रमणो को हटाया जाकर व्यवसाईयों को अतिक्रमण नही करने की समझाईश भी दी गई। अतिक्रमण की कार्यवाही मे अतिक्रमण प्रभारी हेमन्त उबनारे, दरोगा अबरार पठान व निगम की टीम साथ रही। निगम द्वारा अतिक्रमणों को हटाये जाने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Chhattisgarh