Mar 24 2026 / 1:50 PM

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम के रचयिता

श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर किया नमन

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र-गीत “वंदे-मातरम्” के रचयिता श्रद्धेय बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

श्रद्धेय बंकिम चंद्र जी ने भारतीय जन-मानस में राष्ट्रीय चेतना जगाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनके द्वारा रचित राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में क्रांतिकारियों का प्रेरणा-स्रोत रहा। उनका सर्वाधिक चर्चित उपन्यास “आनंदमठ”है। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय का जन्म 27 जून 1838 में उत्तरी चौबीस परगना में हुआ था। उनकी रचनाएँ हिन्दी सहित सभी भारतीय भाषाओं में आज भी रुचि से पढ़ी जाती है।

Chhattisgarh