Mar 23 2026 / 11:54 PM

मुख्यमंत्री ने जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अपर संचालक श्री उमेश द्विवेदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अपर संचालक श्री उमेश द्विवेदी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री द्विवेदी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।ज्ञातव्य है कि श्री उमेश द्विवेदी ने जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त सचिव एवं संचालक के पद पर भी सेवाएं दी।

Chhattisgarh