Mar 22 2026 / 8:02 PM

शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 92.47 अंकों की बढ़त के साथ 66,023.24 के स्तर पर जबकि निफ्टी 28.45 अंक चढ़कर 19,811.85 के लेवल पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में इन्फोसिस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, टाइटन कंपनी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, एचयूएल, एक्सिस बैंक, टीसीएस, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचसीएस टेक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, सनफार्मा और टाटा मोटर्स का शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं।

नेस्ले, विप्रो, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्लू स्टील, एमएंडएम, कोटक महिंद्रा और इंडसइंड बैंक लाल निशान में बंद हुए हैं।

Chhattisgarh