Mar 22 2026 / 10:47 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1,053 अंक या 1.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70,370 अंक और निफ्टी 333 अंक या 1.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,238.80 अंक पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में लार्ज कैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में जबरदस्त बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 445.85 अंक या 2.87 अंक की गिरावट के साथ 15,073.05 अंक और निफ्टी मिडकैर 100 इंडेक्स 1,493 अंक या 3.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,569 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र में फार्मा को छोड़कर ऑटो, आईटी, पीएसयू, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, मीडिया और इन्फ्रा इंडेक्स गिरकर बंद हुए।

इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, जेएसडब्लू स्टील, रिलायंस, आईटीसी, एमएंडएम, एनटीपीसी, विप्रो, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति सुजुकी, नेस्ले और इन्फोसिस के शेयर गिरकर बंद हुए हैं। वहीं, सन फार्मा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, बजाजा फिनसर्व और टीसीएस का शेयर हरे निशान में बंद हुआ है।

Chhattisgarh