Mar 22 2026 / 10:47 PM

शेयर बाजार गिरावट के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 313.90 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 71,186 अंक और एनएसई निफ्टी 109 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,462 अंक पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में मिडकैप, लार्जकैप और स्मॉलकैप तीनों की प्रकार के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। सेक्टर के हिसाब से देखें तो आईटी, फिन सर्विस, एफएमसीजी, मेटल, बैंकिंग और मीडिया इंडेक्स पर दबाव देखा गया। वहीं, ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में हरे निशान में कारोबार हुआ।

एचडीएफसी बैंक आज भी सेंसेक्स का टॉप लूजर्स रहा। एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, टाइटन, इंडसइंड बैंक, नेस्ले, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, जेएसडब्लू स्टील, एचयूएल, एचसीएल टेक, टाटा स्टील, आईटीसी, कोटक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और विप्रो के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। सन फार्मा टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, टीसीएस, रिलायंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, एसबीआई, इन्फोसिस और भारत एयरटेल तेजी के साथ बंद हुए हैं।

Chhattisgarh