Oct 28 2025 / 8:40 PM

रूस के धमाकों से दहला यूक्रेन, राजधानी कीव में घुसी रूसी सेना

नई दिल्ली। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में तबाही मच गई है। यूक्रेन ने अंतरराष्ट्रीय जगत से सहयोग की अपील की। साथ ही इस बात का अफसोस भी जताया कि इस युद्ध में वह दुनिया में अकेला पड़ गया है।

यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्री विक्टर ल्याशको ने गुरूवार को कहा कि रूस के हमले में 57 यूक्रेनी नागरिक मारे गए हैं और 169 अन्य घायल हुए हैं। हालांकि यूक्रेन ने रूसी सेना, उनके कुछ फाइटर जेट मार गिराने का भी दावा किया है, लेकिन रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अपना कब्जा जमा लिया है।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि, उसने यूक्रेन के 18 टैंक तबाह कर दिए हैं। इसके अलावा 7 रॉकेट सिस्टम खराब किए गए हैं और 41 मोटर व्हीकल को नष्ट किया गया है।

रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक पहुंच चुकी है। ऐसे में रूसी सैनिकों को रोकने के लिए कीव के पास यूक्रेन की सेना ने एक पुल को तबाह कर दिया है। हालांकि कुछ रूसी सैनिक राजधान में घुस चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

Chhattisgarh