नई दिल्ली। एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से जुड़े मामले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स और राजस्थान पुलिस ने तीन लोगों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये तीन लोगों टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद से फरार हुए थे।
यह भी जानकारी मिली है कि फरार आरोपियों में से एक महाराष्ट्र या बिहार का जबकि 2 आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि इनमें से दो ने फायरिंग की। मुंबई क्राइम ब्रांच राजस्थान, गुजरात में कई जगह छापेमारी कर रही है। फिलहाल मुंबई से दिल्ली जा रही एक ट्रेन से तीन आरोपियों को पकड़ा गया है। यह कार्रवाई कोर्ट रेलवे स्टेशन पर की गई है।
पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी एसवी रोड से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए भागे। उन्होंने अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास छोड़ी और बोरीवली जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। पुलिस ने यह बाइक बरामद कर ली है। तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले टाइगर की गतिविधियों की रेकी की थी। उन्हें पता था कि एक्टर हर रविवार जुहू के फुटबॉल ग्राउंड आते हैं।
पुलिस के मुताबिक, टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके बाएं हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई। फायरिंग में उनके ड्राइवर को भी चोट लगी। टाइगर की कार पर शाम 7 बजे 3 लोगों ने फायरिंग की थी। इसकी जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। 4 साल में सलमान खान समेत 8 एक्टर्स-सिंगर्स पर अटैक हो चुका है।


