Mar 24 2026 / 2:46 PM

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को फिर हुआ कोरोना, 3 दिन पहले प्रियंका भी हुईं थी संक्रमित

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। इस बात की जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं और उन्होंने सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए खुद को आइसोलेट कर लिया है।

जयराम रमेश ने कहा, आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वे सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेट रहेंगी। कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी कोविड से संक्रमित हो गई थीं। सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में कोविड से संक्रमित हुई थीं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं।

कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई थीं। प्रियंका गांधी 2 महीने में दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। वह 3 जून को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। इससे पहले वह और उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना पॉजिटिव हो चुकी हैं। इस दौरान भी वह घर में ही आइसोलेट हुई थीं।

Chhattisgarh