Apr 07 2026 / 9:42 PM

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी- बंगाल पर नजर उठाई तो इतने टुकड़े करेंगे कि…

नई दिल्ली। भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को एकबार फिर तगड़ी लताड़ लगाई है। इस बार इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से बीते दिनों आई गीदड़भभकी है। बीते दिनों पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए कोलकाता तक घुसकर हमला करने की बात कही थी, जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उसकी औकात याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि कोशिश करके देख लो। राजनाथ ने इस दौरान पाकिस्तान को 1971 की याद दिलाई, जब पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था।

ऑपरेशन सिंदूर में मुंह की खाने बावजूद ‘आतंक का गढ़’ पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आता नहीं दिख रहा। भारतीय सैन्य एक्शन से डरे हुए पाकिस्तानी हुक्मरान समय-समय पर बेतुके बयान से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। ऐसी ही टिप्पणी पड़ोसी मुल्क के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने हाल ही में की। जिसका जवाब भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी है। उन्होंने दो टूक शब्दों को कहा कि अगर वे बंगाल पर बुरी नजर डालने की कोशिश करेंगे, तो भगवान ही जाने कि इस बार पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंट जाएगा।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से ऐसी भड़काऊ बयानबाजी से बचने को कहा है। रक्षा मंत्री ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारत के एक्शन से पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था। ‘अब अगर पाकिस्तान ने ये गुस्ताखी की तो उसे और भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।’ 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध दोनों देशों के बीच एक बड़ा सैन्य संघर्ष था, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

राजनाथ सिंह ने ये पलटवार उस समय किया जब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़बोलेपन में कोलकाता पर हमले की धमकी दे डाली। ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को चेतावनी दी कि अगर पड़ोसी देश ने कोई ‘फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन’ करने की कोशिश की, तो उनका देश भारत के पूर्वी महानगर कोलकाता पर हमला करेगा। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के इस कमेंट पर राजनाथ सिंह ने करारा जवाब दिया है।

राजनाथ सिंह बंगाल के बैरकपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान रोड शो करते हुए उन्होंने अपने पाकिस्तानी समकक्ष की धमकी पर कड़े शब्दों में जवाब दिया। उन्हें 55 साल पहले हुई घटना की याद दिलाई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दो टूक कहा कि अगर पाकिस्तान इस बार बंगाल पर नजर डालने की हिमाकत करता है तो इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे, यह केवल भगवान ही जानते हैं।

Chhattisgarh