
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर है। इसी बीच पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश में स्थित लेपाक्षी के वीरभद्र मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने वीरभद्र मंदिर में रंगनाथ रामायण की चौपाइयां सुनीं। पीएम मोदी ने मंदिर में ‘श्री राम जय राम’ भजन भी गया।
यह मंदिर भगवान शिव के उग्र रूप वीरभद्र को समर्पित है। इस मंदिर का रामायण से गहरा संबंध है। मंदिर परिसर में हिंदू देवी-देवताओं, विष्णु, पपनेश्वर, लक्ष्मी, गणेश और दुर्गा की मूर्तियां भी मौजूद हैं। विशेष रूप से लेपाक्षी मंदिर का रामायण से गहरा संबंध है।
यहां माना जाता है कि लेपाक्षी वही स्थान है, जहां लंकापति रावण ने माता सीता का अपहरण किया था, यही पर जटायु और रावण के बीच लड़ाई भी हुई थी। इसी दौरान माता सीता की रक्षा करते हुए जटायु जख्मी होकर नीचे गिर गए थे।
जटायु ने प्रभु राम को जानकारी दी थी कि रावण, माता सीता को दक्षिण की ओर ले गया था, जिसके बाद भगवान राम ने जटायु को मोक्ष भी दिया था। लेपाक्षी मंदिर को ‘हैंगिंग पिलर टेंपल’ के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर के बाहर जटायु की मूर्ति भी है जिसको देखने के लिए दूर-दराज से कई लोग आते है।