Apr 06 2026 / 8:45 PM

असम के होजाई में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस यानी झूठ की दुकान, जनता का अपमान

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के होजाई विधानसभा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस, गांधी परिवार पर निशाना साधा और असम के लोगों को कांग्रेस के झूठ से सतर्क रहने को लेकर आगाह किया।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सच्चाई आपको जरूर जाननी चाहिए। आपको याद रखना है, कांग्रेस यानी झूठ की दुकान, जनता का अपमान। जब से आपसे वोट मांगने आएं तो इनसे जरूर पूछिएगा हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में झूठ बोलकर लोगों से वोट लिया था अब तो वहां पर सरकार बन गई इसके बावजूद वहां कुछ किया क्या?

हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कहा कि हर नौकरी करने वाला जानता है कि सैलरी ऊपर की तरफ बढ़ती है, लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने तो नया करिश्मा कर दिखाया है। कांग्रेस ने वहां सरकारी कर्मचारियों की सैलरी ही घटा दी। हिमाचल की बहनों से इन्होंने इतना झूठ बोला कि आज तक वो इन झूठे लोगों को ढूंढ रही हैं।

पीएम कहा कि देश में इतने संकट के बावजूद हमारी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ने दी हैं। लेकिन हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल महंगा कर दिया है। यानी चुनाव से पहले ये नामदार, शाही परिवार सपने दिखाता है और बाद में लोगों को संकट में डाल देता है, इसलिए असम के हर परिवार को इनसे बहुत सावधान रहना है।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि एक तरफ बीजेपी की डबल इंजन सरकार असम के हर परिवार का जीवन बेहतर बनाने में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ दो परिवारों का भविष्य बनाने में जुटी है। एक परिवार है, दिल्ली में रहने वाला शाही परिवार और दूसरा यहां असम में एक परिवार है। इनका नारा है- फैमिली फर्स्ट।

ऐसे लोग कभी देश का और असम का भला नहीं कर सकते हैं। परिवारवादी राजनीति के अलावा इनके पास कोई ताकत नहीं है, इसलिए ये दो बातों पर फोकस करते हैं। झूठ बोलना और करप्शन करना। दिल्ली में इनका जो शाही परिवार है वो सबसे भ्रष्ट परिवार है। उस पर हजारों करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के केस चल रहे हैं।

Chhattisgarh