May 23 2026 / 9:58 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी इवांका को मारने की साजिश, IRGC से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

वॉशिंगटन। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की कोशिश हुई है। ईरान की सेना इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी इवांका ट्रंप की हत्या की योजना बनाई थी। आईआरजीसी ने बकायदा इसके लिए एक आतंकवादी को ट्रेनिंग दी थी। आतंकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस खुलासे के बाद बवाल मच गया है।

अमेरिकी अखबार ‘द पोस्ट’ के मुताबिक पकड़े गए आतंकी का नाम मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी है। यह 32 वर्ष का है। वो इराकी नागरिक बताया जा रहा है। ये आतंकी छह साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए अपने गुरु और ईरानी सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेना चाहता था।

आरोपी के पास इवांका और उनके पति जैरेड कुशनर के फ्लोरिडा स्थित घर का ब्लूप्रिंट यानी नक्शा भी मिला था। उसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फ्लोरिडा इलाके का एक नक्शा पोस्ट किया था, जहां इवांका और जैरेड का घर है। उसने धमकी देते हुए लिखा था कि अमेरिका वाले यह समझ लें कि सिर्फ बड़ी सुरक्षा और सीक्रेट सर्विस से वे सुरक्षित नहीं रहेंगे। हम उन पर नजर रख रहे हैं और सही समय आने पर बदला लिया जाएगा।

दरअसल 6 साल पहले बगदाद में डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने एक बड़े ऑपरेशन में ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को मार गिराया था। अल-सादी इस हमले को अपने गुरु की मौत मानता था और तभी से ट्रंप परिवार को तबाह करने की फिराक में था। आरोपी अल-सादी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार, खासकर उनकी बेटी इवांका ट्रंप को जान से मारने की कसम खाई थी।

Chhattisgarh