Mar 24 2026 / 2:46 PM

मोदी सरकार पर हमलावर हुए नीतीश, बोले- ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग करने वालों से निपट लेगी जनता

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। नीतीश कुमार ने कहा कि जो भी लोग, पार्टियां ईडी-सीबीआई का दुरुपयोग कर रही हैं, उसे जनता समझ लेगी। वो सब जानती हैं। बता दें कि कुछ समय पहले ही उन्होंने एनडीए का दामन छोड़कर फिर से महागठबंधन को थामा है और इस्तीफा देकर आठवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्ष एक जुट है। बहुत से लोगों के फोन आ रहे हैं।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों वाले वादे पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं, हमारा पूरा प्रयास रहेगा इस लक्ष्य को पाने में। उन्होंने कहा कि 2015-2016 में भी हमने जो कहा था वो किया। उसका दूसरा चरण भी लाया गया। उसके अलावा भी बहुत काम किया है। हमने भी कहा है कि अधिक से अधिक रोजगार मिलना चाहिए।

नीतीश कुमार ने कभी अपने सबसे करीबी रहे आरसीपी सिंह पर भी खुलकर बात की। उन्हें सारी जिम्मेदारी दे दी गई, लेकिन उन्होंने गलत किया। उन्होंने कहा कि हमने बीजेपी को धोखा नहीं दिया। हमारी पार्टी जेडीयू के लोग चाहते थे कि हमारी पार्टी अब एनडीए से अलग हो जाए।

Chhattisgarh