नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के बर्दवान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में सीएम ममता बनर्जी के सिर में चोट लग गई। बताया जा रहा है कि यह चोट गंभीर नहीं है। बताया जा रहा है कि वे बर्धमान में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद कार से राजधानी कोलकाता लौट रही थीं। सीएम बनर्जी को हेलिकॉप्टर से कोलकाता लौटना था लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें कार से लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक ममता बनर्जी की कार तेज रफ्तार से आ रही थी। इस बीच रास्ते में एक ऊंची जगह आने से ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे सीएम ममता बनर्जी का सिर शीशे से टकरा गया और उनके माथे पर भी हल्की चोट आई। वहीं, उनके साथ बैठे अन्य लोगों को भी हल्की चोट आई है।


