नई दिल्ली। आईपीएल 2023 में आज मुकाबला मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में टॉस हो चुका है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आईपीएल 2023 में अभी तक दोनों ही टीमों की जीत नसीब नहीं हुई है।
मुंबई को पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स को अभी तक डेविड वॉर्नर की कप्तानी में आईपीएल 2023 में लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक आईपीएल में 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं। वहीं, 17 मैचों में मुंबई की टीम को जीत मिली है। मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है।
दिल्ली की प्लेइंग 11-
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर (कप्तान), मनीष पांडे, यश ढुल, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान।
मुंबई की प्लेइंग 11-
रोहित शर्मा (c), इशान किशन (w), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, ऋतिक शौकीन, अरशद खान, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रिले मेरेडिथ।


