नई दिल्ली। चुनाव वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग में मतभेद पर खुलासे के बाद से मचे बवाल के बीच इंडिया ब्लॉक ने हल्लाबोल पार्ट-2 का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 30 जुलाई को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक हुई।
करीब 3 घंटे चली बैठक में SIR, EVM-VVPAT और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने पर एक राय बनी। सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्यूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ मार्च’ (सेव डेमोक्रेसी मार्च) का ऐलान किया। जबकि 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च का ऐलान किया।
30 जुलाई को INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में 20 विपक्षी दल शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है। आगामी चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।
बैठक की जानकारी देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि यह बैठक साढ़े 3 घंटे तक चली। इसमें 20 पार्टियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कुछ नेता वर्चुअली भी जुड़े। बहुत से नेताओं ने अपने विचार रखे। उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी बात रखी। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए INDIA गठबंधन ने 6 प्वाइंट्स में प्लान तैयार किया है।
उन्होंने कहा- 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक जिला स्तरीय सेव डेमोक्रेसी मार्च निकालेंगे। 6 अक्टूबर को विपक्षी पार्टियों के सांसद चुनाव आयोग तक मार्च निकालेंगे। विपक्षी पार्टियों के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भारत की राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे। INDIA गठबंधन पांच बड़ी रैलियां आयोजित करेगा।
1 नवंबर को दिल्ली में एक बड़ी रैली होगी, जिसमें हम ‘वोट चोरी’ से जुड़े मुद्दों को उठाएंगे। NDIA गठबंधन की मांग है – सुप्रीम कोर्ट में SIR से जुड़े सभी मामलों का जल्द से जल्द निपटारा किया जाए।
खरगे ने बताया कि INDIA गठबंधन ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘Save Democracy’ यानी ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च निकालने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिला स्तर पर मार्च और प्रदर्शन किए जाएंगे। विपक्षी दलों से जुड़े नेता, कार्यकर्ता और लोकतंत्र के मुद्दे पर काम करने वाले संगठनों को इसमें शामिल होने की अपील की गई है।
खरगे ने कहा कि 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले यह कार्यक्रम पहले की तारीख पर करने की बात थी, लेकिन बाद में सभी सांसदों की उपलब्धता को देखते हुए 6 अक्टूबर की तारीख तय की गई है।
INDIA ब्लॉक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि हम सब एकजुट हैं। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खड़गे ने ममता के भाषण की तारीफ में मेज थपथपाई। इसके बाद राहुल गांधी से बोलने को कहा गया। उन्होंने खड़गे से कहा कि आपका बोल देना ही काफी है। फिर राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही। BJP, अमित शाह, पीएम मोदी और ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र पर हमला कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि BJP, पीएम मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र पर कब्जा कर लिया है। हम इसे चुपचाप बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम यह पक्का करेंगे कि लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को सजा मिले। भारतीय लोकतंत्र किसी एक व्यक्ति से बड़ा है। हम एक गठबंधन हैं और देश में बड़े बदलाव लाएंगे।


