Oct 24 2025 / 9:50 PM

बड़ी सड़क दुर्घटना के शिकार हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत, हादसे के बाद कार में लगी आग

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में उनके गंभीर चोटें आईं जिसके बाद उन्हें तत्काल रूप से दिल्ली रोड स्थित सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया। इस घटना के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि पंत नए साल के मौके पर अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की स्थित घर जा रहे थे। यह हादसा 30 दिसंबर की सुबह तड़के 5.30 बजे करीब का बताया जा रहा है।

अभी की बात करें तो पंत का हालात स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर्स ने उन्हें देहरादून के मैक्‍स अस्‍पताल के लिए रेफर कर दिया है। प्रत्‍यक्षदशिर्यों के अनुसार पंत की कार डिवाइडर से टकराई थी। जिसके बाद कार में आग लग गई। बहुत कोशिश करने के बाद कार की आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने आकर हालात को संभाला।

पंत की बात करें तो वो दिल्ली से अपने घर रुड़की लौट रहे थे। कार जैसे ही नारसन कस्बे में पहुंची तभी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। पलटते ही कार में आग लग गई। कार की बात करें तो BMW कंपनी की कार थी। कार की हालात को देखकर पता चल रहा है कि कार का एक्सीडेंट कितना भयंकर हुआ होगा। कार में आग लगने से कार में कुछ बचा ही नहीं है।

पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट होते ही कार में आग लगी, वहां मौजूद लोगों ने उनकी मदद की। पास के हॉस्पीटल में उन्हें एडमिट कराया गया। जहां से डॉक्टर्स ने उन्हें देहरादून रेफर कर दिया है। हालांकि उनकी हालात ठीक है। पैर में गंभीर चोटें आईं हैं।

Chhattisgarh