Oct 28 2026 / 9:33 PM

CJP करेगी INDIA ब्लॉक की महारैली का समर्थन, अभिजीत दिपके का ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी और उसके नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन ने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली बुलाई है। आपको बता दें कि राहुल गांधी बीते लंबे समय से वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं और चुनाव आयोग पर हमला कर रहे हैं।

राहुल गांधी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके बड़ा ऐलान करते हुए विपक्ष की इस रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है।

अभिजीत दिपके ने X पर किए गए पोस्ट में कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा जरूरी है। SIR के जरिए ज्ञानेश कुमार ने निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए जरूरी भरोसा खो दिया है। चुनाव आयोग की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता को बहाल करने के लिए उनका इस्तीफा जरूरी है।

चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह हर योग्य नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा करे, न कि इस अधिकार का इस्तेमाल करने में रुकावटें पैदा करे। कॉकरोच जनता पार्टी उन सभी संगठनों का समर्थन करेगी जो हमारे देश में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली को इजाजत दी तो है मगर कई सख़्त शर्तों के साथ। पुलिस द्वारा ऐसी ऐसी कई शर्तें लगाई गई हैं जिन्हें हर हाल में पूरा करना होगा। मसलन रामलीला मैदान के बाहर को भीड़ नहीं होगी, रैली शाम पांच बजे तक खत्म करनी होगी, रात में कोई भी शख्स रामलीला मैदान में नहीं रुकेगा, पूरे मैदान में HD सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे, 5 स्क्रीन का कंट्रोल रूम बनाना होगा।

मंच से कोई भड़काऊ बात नहीं कही जाएगी। इन तमाम शर्तों के साथ 1 नवंबर की रैली होने वाली है। इधर विपक्ष के सभी सांसदों को 30 अक्टूबर दोपहर एक बजे से पहले दिल्ली पहुंचने को कहा गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के घर पर मॉक पार्लियामेंट लगेगी जहां ज्ञानेश कुमार का पब्लिक इंपीचमेंट किया जाएगा।

Chhattisgarh