Oct 28 2026 / 9:22 PM

सरकारी कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, महंगाई भत्ते में की 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में आज चार बड़े फैसले लिए गए। सरकार ने देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है।

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़कर 60 से 63 फीसदी हो गया है। बढ़ा हुई महंगाई भत्ता 1 जुलाई, 2026 से लागू होगा। जुलाई से अक्टूबर तक का एरियर नंबर सैलरी में जुड़कर नवंबर में मिलने की संभावना है। डीए बढ़ाने से सरकारी खजाने में लगभग 10,016 करोड़ रुपये का वित्तीय भार बढ़ेगा।

केंद्र सरकार के इस फैसले से इससे लगभग 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आज जो चार बड़े फैसले लिए गए उनमें से दो फैसले देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को काफी मजबूत करेंगे, रोजगार पैदा करेंगे और मैन्युफैक्चरिंग के जरिए अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देंगे।

कैबिनेट ने आज ‘कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग प्रोग्राम’ और ‘स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ को मंजूरी दी है। ये दोनों बड़े कार्यक्रम प्रधानमंत्री के उस मिशन का हिस्सा हैं, जिसका मकसद हर सेक्टर की खास समस्याओं को समझकर और उन्हें दूर करके, हर सेक्टर को अलग-अलग मजबूत बनाना है।

कैबिनेट का तीसरा फैसला ग्रामीण इलाकों में क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) और स्थानीय योजना, स्थानीय समस्याओं तथा स्थानीय संसाधनों के आधार पर विकास को बढ़ावा देने से जुड़ा है। ‘प्रधानमंत्री विकसित ग्राम योजना’, को जमीनी स्तर की वास्तविक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं चौथे फैसले केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्तरी किए जाने के विषय में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सरकार की तरफ दिवाली का तोहफा है।

Chhattisgarh