भोपाल। नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और सरहदों की रक्षा करने वाले वीर जवानों के अमूल्य त्याग को नमन किया। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने कहा कि स्वतंत्रता का यह महापर्व हमें राष्ट्रभक्ति, एकता और देश के गौरवशाली लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छ, आधुनिक और सुव्यवस्थित बनाने के साथ-साथ सुशासन व लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंत्री श्री विजयवर्गीय ने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर हम सभी मिलकर अपने शहरों को हरित व आत्मनिर्भर बनाने और ‘विकसित मध्य प्रदेश’ के संकल्प को साकार करने में अपना बहुमूल्य योगदान देने का वचन लें।


