Aug 14 2026 / 11:13 PM

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 13 सम्मान मरणोपरांत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रक्षा बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों को 78 वीरता पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इनमें 13 मरणोपरांत दिए जाने वाले पुरस्कार शामिल हैं। राष्ट्रपति की मंजूरी से दिए जाने वाले वीरता पुरस्कारों में सात मरणोपरांत सहित नौ कीर्ति चक्र शामिल हैं।

इसके अलावा एक शौर्य चक्र बार, एक मरणोपरांत सहित 19 शौर्य चक्र, पांच सेना पदक बार (वीरता), पांच मरणोपरांत सहित 36 सेना पदक (वीरता), तीन नौसेना पदक (वीरता) और पांच वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

भारतीय नौसेना कर्मियों को दिए गए वीरता पुरस्कारों की सूची

शौर्य चक्र

लेफ्टिनेंट कमांडर शिवम कुमार

नौ सेना पदक (वीरता)

कमांडर युवराज कुमार
कमांडर विनीत शर्मा
कमांडर अविनाश अन्नासो, पीओए (एफडी)
मेंशन-इन-डिस्पैचेज
कमांडर निखिल चुग
लेफ्टिनेंट अजय जोस एन जोसेफ
अभिषेक धनावड़े, सी ए I (सीडी)
अश्विन संतोष, एवीआर सी ए (सीडी)

कीर्ति चक्र पाने वाले विजेता

आईसी-76640एक्स लेफ्टिनेंट कर्नल मानेओ फ्रांसिस पीएफ, एससी, 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज)-सेना
आईसी-80956एफ मेजर जितेंद्र राठी, 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज)-सेना
13627256 के हवलदार गजेंद्र सिंह, 2 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) (मरणोपरांत)-सेना
जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत)-गृह मंत्रालय
जसवंत सिंह, एसजी कांस्टेबल (मरणोपरांत)- गृह मंत्रालय
बलविंदर सिंह, एसजी कांस्टेबल (मरणोपरांत)- गृह मंत्रालय
तारिक हुसैन, एसजी कांस्टेबल (मरणोपरांत)-गृह मंत्रालय
बशीर अहमद, हेड कांस्टेबल (मरणोपरांत)- गृह मंत्रालय
सुनील कुमार, इंस्पेक्टर एसटीएफ (मरणोपरांत)- गृह मंत्रालय

Chhattisgarh