नई दिल्ली। असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन पर आज इंडियन एयरफोर्स का एक एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में वायुसेना के पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि, चमात्कारिक रूप से इस भयानक हादसे में को-पायलट की जान बच गई है जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, शुरूआती जांच में पता लगा है कि लैंडिंग के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) का यह AN-32 परिवहन विमान हादसे का शिकार हुआ है।
वहीं एयरफोर्स के अधिकारी ने बताया कि क्रैश का कारण पता लगाने के लिए इंडियन एयर फोर्स ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार रैश लैंडिंग के बाद विमान हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद विमान के मलबे में लगी आग को बुझाया गया और घटना की जांच की जा रही है। इस हादसे पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दुःख प्रकट किया है।
इंडियन एयरफोर्स के प्रवक्ता ने कहा, यह घटना तब हुई जब एयरक्राफ्ट रोरिया इलाके में भारतीय वायुसेना के एयरबेस पर लैंड कर रहा था। प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय वायुसेना के सीनियर अधिकारी इलाके में पहुंच गए हैं और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि कोई कैजुअल्टी हुई है या नहीं। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल नहीं है।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। कुछ रिपोर्ट्स में पायलट की मौत की आशंका जताई जा रही है, लेकिन भारतीय वायुसेना की तरफ से पूरा ब्योरा जारी नहीं किया गया। भारतीय वायुसेना ने घटना की पुष्टि की है। कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच आयोग) गठित किया जा रहा है। एक्स पोस्ट में इंडियन एयरफोर्स की तरफ से लिखा गया, आज जोरहाट में लैंडिंग के समय इंडियन एयरफोर्स का An-32 एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट का कारण पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी बनाई जा रही है।
बता दें कि, इस दुखद हादसे को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इस हादसे पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने X पर इस हादसे को लेकर पोस्ट किया और इसमें जान गंवाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी।


