Apr 27 2026 / 9:11 PM

इंटरनेशनल पॉप स्टार का अंबानी परिवार में स्वागत

ग्लोबल पॉप आइकन रिहाना ने अपने खास मेहमानों के साथ अंबानी परिवार के घर पहुंचकर एक निजी लंच में शिरकत की। इस खास मौके पर ईशा अंबानी, श्लोक मेहता, राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस खास आयोजन में भारतीय नृत्य, कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली, जहां मेहमानों को पारंपरिक भारतीय अनुभव से रूबरू कराया गया।

बताया जा रहा है कि रिलायंस रिटेल ने रिहाना को भारत बुलाया है, जहां वह अपने ब्यूटी ब्रांड Fenty Beauty के प्रमोशन के लिए आई हैं। यह ब्रांड अब भारत में खास तौर पर तीरा और सेफोरा पर उपलब्ध है।

इस हाई-प्रोफाइल मुलाकात ने एक बार फिर अंबानी परिवार और ग्लोबल सेलिब्रिटीज के मजबूत रिश्तों को उजागर किया

Chhattisgarh