नई दिल्ली। इजरायल और अमेरिका के खिलाफ जारी युद्ध में ईरान को लगातार एक के बाद एक बड़े झटके लग रहे है। इजरायल ने अब ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खतीब को मारने का दावा किया है।
इजरायल डिफेंस फोर्स के मुताबिक उसने ईरान के आतंकवादी शासन के खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब को तेहरान में एक लक्षित हमले में मार गिराया गया है। खतीब ने हाल ही में पूरे ईरान में हुए विरोध प्रदर्शनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी और हत्याएं शामिल थीं।
आईडीएफ ने बताया कि खतीब ने दुनिया भर में इजरायलियों और अमेरिकियों के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों का नेतृत्व किया था। इसी तरह, उसने महसा अमिनी विरोध प्रदर्शनों के दौरान ईरानी नागरिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। इससे एक दिन पहले ही इजरायल ने ईरान को दो बड़े झटके दिए थे।
आईडीएफ ने ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव और शासन के प्रभावी नेता अली लारीजानी और बासिज यूनिट के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी को मार गिराया था। ईरान ने हालांकि पहले अली लारीजानी के मारे जाने की खबर का खंडन किया था मगर बाद में ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इजरायली हमले में अली लारीजानी के मारे जाने की पुष्टि की।


