Mar 27 2026 / 2:31 AM

त्योहारों पर लगाई जाने वाली मेहन्दी भी दे रही हैं मतदान का संदेश

इन्दौर। इन्दौर जिले में सभी तीज त्योहारों का रंग प्रायः खूब ही जमता है , लेकिन इस बार लोकतंत्र का ख़ास पर्व मनाने के लिए महिलाओं का उत्साह चरम पर है। प्रत्येक तीज-त्योहार, पर्व पर अपने हाथों में मेहन्दी सजाने वाली महिलाएं इस बार लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदान दिवस के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मेहन्दी से संदेश दे रही है। मेहन्दी के ये रंग महिला मतदाताओं को स्वयं मतदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करने के साथ-साथ अन्य महिलाओं और युवतियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Chhattisgarh