Mar 22 2026 / 10:50 PM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। अंतरिम बजट 2024 से पहले बीएसई सेंसेक्स 612 अंक या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 71,752 अंक और निफ्टी 203 अंक या 0.95 प्रतिशत बढ़कर 21,725.70 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स पैक में सनफार्मा, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई, रिलायंस, विप्रो, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, इन्फोसिस, टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचयूएल, जेएसडब्लू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक और एशियन पेंट्स हरे निशान में बंद हुए हैं। एलएंडटी, टाइटन, एनटीपीसी और नेस्ले के शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं।

Chhattisgarh