Mar 22 2026 / 10:50 PM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 1240 अंक या 1.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,941 अंक और निफ्टी 385 अंक या 1.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,737.60 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 30 में से 24 शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। निफ्टी के 38 शेयर हरे निशान पर जबकि 11 लाल शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

रिलायंस 6.8 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। कोटक महिंद्रा, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, सन फार्मा, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, विप्रो, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, एशियन पेंट्स, एचयूएल, एमएंडएम और भारती एयरटेल तेजी के साथ बंद हुआ है। इन्फोसिस, जेएसडब्लू स्टील, आईटीसी, टीसीएल, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे।

Chhattisgarh