Mar 28 2026 / 12:26 AM

तमिलनाडु: पीएम मोदी ने रंगनाथ स्वामी मंदिर में किए दर्शन, हाथी ‘अंदल’ से लिया आशीर्वाद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा स्थापना और मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी 11 दिनों का विशेष अनुष्ठान कर रहे। इसी बीच पीएम मोदी शनिवार को तमिलनाडु के तिरुचिलापल्ली में रंगनाथस्वामी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।

पीएम मोदी ने पारंपरिक तमिल परिधान पहनकर यहां श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। पीएम मोदी ने तमिलनाडु के इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के दौरान ‘वेष्टि’ (धोती) और ‘अंगवस्त्रम’ (शॉल) पहना था। उन्होंने भगवान विष्णु के मंदिर में पूजा-अर्चना की और ‘अंदल’ नाम के हाथी को गुड़ खिलाया और आशीर्वाद भी लिया।

पीएम मोदी ने मंदिर में पूजा की और कंबा रामायण के दोहे भी सुने। इस दौरान मंदिर में आगमन के दौरान भीड़ ने पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी ने अपने वाहन से हाथ हिलाकर भीड़ का अभिनंनद किया। मंदिर के पंडितों ने सड़कों पर संस्कृत में लिखे स्वागत नारों के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी के आगमन पर मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदर भट्टर ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, श्रीरंगम में पीएम मोदी के आने से सभी श्रद्धालु बहुत खुश हुए। भगवान रंगनाथस्वामी भी पीएम मोदी के आने से खुश हैं। हमारे प्रधानमंत्री सभी के कल्याण की परवाह करते हैं और रंगनाथ भी सभी के कल्याण की परवाह करते हैं। इसलिए यह श्रीरंगम के लिए एक धन्य अवसर है। इससे पहले किसी भी पीएम ने श्रीरंगम में कदम नहीं रखा था। पहली बार कोई प्रधानमंत्री यहां आए हैं। हमें उनके यहां आने पर गर्व है।

Chhattisgarh