Mar 22 2026 / 10:50 PM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 496 अंक या 0.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 71,684 अंक और निफ्टी 160 अंक या 0.75 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,622.40 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स पैक में एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, टाइटन, आईसीआईसीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, एक्सिस बैंक, आईटीसी, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फिनसर्व, टीसीएस, मारुति सुजुकी, एलएंडटी, इन्फोसिस, विप्रो, एशियन पेंट्स, एचयूएल, टाटा मोटर्स, नेस्ले, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा के शेयर हरे निशान में बंद हुए हैं। इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, रिलायंस, पावर ग्रिड और एचसीएल टेक में बिकवाली हुई।

Chhattisgarh