Oct 27 2025 / 9:58 PM

एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया

नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2023 के पुरुष हॉकी के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम ने जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी से यह भारत का चौथा स्वर्ण पदक है और इस जीत के साथ ही उसने पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया है। यानी अब भारतीय टीम 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक में भाग लेगी।

भारतीय टीम शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन करते हुए जापानी टीम पर अपना दबदबा बनाए रखा और अंत में जीत हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही एशियन गेम 2023 के 13वें दिन तक भारत ने कुल 95 मेडल अपने नाम कर लिया।

अब यदि भारत और जापान के बीच खेले गए मैच की बात करें, तो पहले क्वार्टर में दोनों टीमें एक भी गोल नहीं कर पाई थीं। लेकिन, दूसरे क्वार्टर के 25वें मिनट में मनदीप सिंह ने पहला गोल दागा और भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली। फिर तीसरे क्वार्टर में मुकाबले के 32वें मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा गोल करके भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। फिर अमित रोहिदास ने तीसरा गोल कर भारत की बढ़त को 3-0 तक पहुंचाया।

अभिषेक नायर ने चौथे क्वार्टर में गोल दागकर भारत को 4-0 की बढ़त तक पहुंचाया। इसके कुछ मिनट बाद जापान ने अपना खाता खोला और पहला गोल दागा।यहां से भारत की जीत पक्की दिख रही थी, तभी मैच खत्म होने से एक मिनट पहले कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल करके 5-1 से फाइनल मैच को जीत लिया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया है। इस सुनहरी जीत के साथ भारतीय हॉकी टीम ने 2024 में पेरिस में खेले जाने वाले ओलंपिक खेलों के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

Chhattisgarh