जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। पीएम मोदी राज्य की राजधानी जयपुर के पास एक गांव में ‘परिवर्तन संकल्प महासभा’ को संबोधित किया। जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने के लिए राजस्थान की जनता ने बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस ने पिछले पांच साल में जिस तरह की सरकार चलाई है वो 0 नंबर पाने की हकदार है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं राजस्थान अनगिनत बार आया हूं। लेकिन इतनी बड़ी तादाद में माताएं बहनें आकर आशीर्वाद दे रही है, इसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने कहा कि ‘मोदी का मतलब गारंटी पूरी होने की गारंटी’ है। इसलिए क्योंकि मैं जो कहता हूं करके दिखाता हूं। मेरी गारंटी में दम होता है। हवा में नहीं कहता हूं। बीते 9 वर्ष का मैरा ट्रैक रिकॉर्ड यही है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे परिवारजनों हमारी सरकार ने वन रैंक वन पेंशन की गारंटी दी थी। आप देख रहे हैं कि ‘मोदी’ ने यह गारंटी पूरी कर दी। 70 हजार करोड़ रुपए इस योजना के तहत मिल चुके हैं। कल्पना कीजिए कांग्रेस जब सरकार में थी, तब वह 500 करोड़ रुपए देकर झूठ बोलती थी कि वह वन रैंक वन पेंशन योजना लागू करेगी। पीएम ने कहा कि जब खुद पर भरोसा होता है तो गारंटी पूरा करना सरकार की पहचान बन जाती है।
भ्रष्टाचार के साथ ही तीन तलाक पर पीएम मोदी ने कहा कि हर बहन के आंसू पहुंचने की इच्छाशक्ति के कारण हम तीन तलाक कानून लाए, जिससे लाखों मुस्लिम बहनों को लाभ मिला। कांग्रेस की कभी नीयत नहीं थी कि वे देश की महिलाओं को सशक्त करें। जो कांग्रेसी आज महिला आरक्षण की बात कर रहें हैं वे 30 साल पहले भी ये काम कर सकते थे, लेकिन वे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना ही नहीं चाहते थे। विपक्षियों ने महिला आरक्षण विधेयक पर सहमति दी भी तो आप महिलाओं के डर कारण।
पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले हर चुनावों में ‘घमंडिया’ गठबंधन को हार का सामना करना पड़ेगा। ये घमंडिया गठबंधन महिला विरोधी है। ये कांग्रेस और उनके घमंडिया साथी दलों से सतर्क रहना है। पेपर माफियाओं को राजस्थान की सरकार संरक्षण देती है। मैं भरोसा देता हूं कि राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद इन पेपर माफियाओं पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
लाल डायरी में काली करतूतें हो,जहां गला काटने की घटनाएं हो, सरकार मजबूर हो, वहां निवेश कैसे हो सकता है। ये कांग्रेस की वोट बैंक की तुष्टिकरण की नीति का परिणाम है। यहां की कांग्रेस सरकार आतंकियों को छूट देती है, आतंकियों पर मेहरबान है। राजस्थान में कांग्रेस के शासन में कानून व्यवस्था पस्त है। जो सरकार महिलाओं, बेटियों को सुरक्षा नहीं दे सकती, उसका जाना तय है।
राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने जो किसानों से वादे किए थे। उनका क्रूा हुआ। किसानों की इस परेशानी का सिर्फ एक ही कारण है वो है कांग्रेस सरकार। लेकिन अब किसानों की चिंता करने वाली भाजपा सरकार जल्दी ही आने वाली है। भाजपा कदम कदम पर किसानों और पशुपालकों के साथ खड़ी है। दुनिया जानती है कि विश्व में खाद की कीमत बढ़ गई है। लेकिन भारत में भाजपा सरकार वही बोरी सिर्फ 300 रुपए से भी कम कीमत में मुहैया करा रही है।


