Mar 22 2026 / 1:50 PM

फिर बढ़े दूध के दाम, मदर डेयरी ने 2 रुपये लीटर बढ़ाने का किया ऐलान

मदर डेयरी ने फिर बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी
Mother Dairy increased the price of milk again
फिर बढ़े दूध के दाम, मदर डेयरी ने 2 रुपये लीटर बढ़ाने का किया ऐलान
milk prices increased again
नई दिल्ली। नए साल से पहले आम आदमी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल, मदर डेयरी ने नए साल से पहले दूध की कीमत में इजाफा करने का फैसला किया है। दूध की कीमत में 2 रुपए वृद्धि की गई है। ध्यान रहे, इससे पहले भी दूध की कीमत में वृद्धि की गई थी। इससे पहले गत नवंबर माह में दूध की कीमत में इजाफा किया गया था। बता दें कि आगामी 27 दिसंबर को दूध की नई कीमतें प्रभावी होने जा रही है।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र की प्रमुख दुग्ध विक्रेता मदर डेयरी की तरफ से दूध के दाम बढ़ाने का यह इस साल पांचवां मौका है। मदर डेयरी दिल्ली एवं आसपास के इलाकों में रोजाना 30 लाख लीटर से अधिक दूध की बिक्री करती है। मदर डेयरी ने कहा कि फुल क्रीम दूध का दाम अब 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि टोंड दूध की संशोधित कीमत 53 रुपये प्रति लीटर होगी। वहीं डबल टोंड दूध के दाम रुपये बढ़कर 47 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

हालांकि, कंपनी ने गाय के दूध की थैली एवं टोकन से खरीदे जाने वाले दूध के दाम नहीं बढ़ाए हैं। मदर डेयरी ने इस कीमत वृद्धि के लिए दुग्ध उत्पादक किसानों से की जाने वाली खरीद की लागत बढ़ने को जिम्मेदार बताया है। कंपनी ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस साल दूध की खरीद लागत करीब 24 प्रतिशत तक बढ़ गई है। कंपनी ने कहा, दुग्ध उद्योग के लिए यह एक अप्रत्याशित साल रहा है। हमें त्योहारों के बाद भी उपभोक्ताओँ और संस्थानों दोनों से ही मांग में तेजी देखने को मिल रही है। वहीं कच्चे दूध की खरीद दिवाली के बाद भी तेजी नहीं पकड़ पाई है।

Chhattisgarh