Mar 22 2026 / 12:07 PM

शेयर बाजार बढ़त के साथ हुआ बंद

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर बढ़त देखने को मिली। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 130.18 अंक चढ़कर 59,462.78 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 39 अंकों की मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 17698.18 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली है।

इससे पहले हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार फिसलता नजर आया। शुक्रवार को सेंसेक्स 165.25 अंक लुढ़क कर 59,167.35 अंकों पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, निफ्टी 42 अंकों की गिरावट के साथ 17615.70 के लेवल पर कारोबार कर रहा है।

Chhattisgarh