नई दिल्ली। असम-मिजोरम सीमा विवाद का मामला कम होने के बजाय नया रूप लेते जा रहा है। इस मामले में अब तक दोनों राज्यों में तनाव चरम पर था तो वहीं अब इस मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, मिजोरम पुलिस की ओर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के हत्या की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया है। असम के सीएम के साथ ही मिजोरम के 6 अन्य अधिकारियों पर भी मामला दर्ज कर किया गया है।
दूसरी ओर मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को उनका भाई की तरह बताया है। उन्होंने कहा कि वो इस विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा लेंगे। बता दें 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर हिंसक झड़प देखने को मिली थी। इस हिंसक झड़प में असम के 6 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे तो कई गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
इस मामले में असम पुलिस ने मिजोरम के 6 अधिकारियों को समन भेजा था। इन सभी को 2 अगस्त को ढोलाई पुलिस स्टेशन में पेश होने के लिए कहा गया है। असम पुलिस ने जिन लोगों को समन भेजा है उनमें मिजोरम पुलिस के डिप्टी कमिश्नर और एसपी रैंक के अधिकारी शामिल है ऐसे में इस कार्रवाई को बड़ा बताया जा रहा है।


